BREAKING NEWS

logo

उप्र पुलिस के डीजी आनन्द कुमार और सुभाष चंद्रा हुए सेवानिवृत्त


लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस में शानदार सर्विस करने वाले दो पुलिस अधिकारी डीजी सुभाष चंद्रा और डीजी आनन्द कुमार सेवानिवृत्त हो गए। दोनों डीजी रैंक के अधिकारियों के रिटायर होने से पहले विभागीय पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मंगलवार को अंतिम कार्य दिवस पर सामूहिक रुप से सम्मान दिया।



मूलरुप से बिहार के रहने वाले डीजी रैंक के अधिकारी आनन्द कुमार 1988 बैच के आईपीएस है। बीते वर्ष 2023 के मार्च माह में डीजी जेल रहते हुए आनन्द कुमार का नाम एक बार डीजीपी पद के लिए चर्चा में आया था। फिर वह डीजीपी के रेस में दूसरे पायदान तक पहुंचकर भी प्रदेश के पुलिस मुखिया नहीं बन सके। लॉ एंड आर्डर को सुधारने को लेकर उन्होंने तमाम प्रयास किये और प्रदेश की जेल को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये।

उप्र पुलिस में सेवारत रहते हुए आईपीएस आनन्द कुमार विभिन्न जनपदों में कार्यरत रहे, जिसमें लखनऊ और सहारनपुर रेंज के डीआईजी एवं सहारनपुर में ही आईजी पद पर भी उन्होंने कार्यभार देखा। वर्तमान समय में आनन्द कुमार सीबीसीआईडी के डीजी पद पर तैनात हैं।

साइबर क्राइम सेल में डीजी के पद पर तैनात रहे सुभाष चंद्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस को मजबूत करने के लिए कठोर निर्णय हेतु जाना जाता है। सुभाष चंद्रा के रिटायर होने पर साइबर क्राइम से जुड़े तमाम अधिकारियों ने उनके शानदार कार्यकाल को याद किया।

सुभाष चंद्रा मूलरुप से हरियाणा के रहने वाले हैं और 1990 रैंक के आईपीएस अधिकारी है। गोल्फ खेल को पसंद करने वाले सुभाष चंद्रा को लखनऊ में अच्छे खिलाड़ी के रुप में भी जाना जाता है। यही कारण है कि लखनऊ के गोल्फ क्लब के 2023 में हुए चुनाव के दौरान सुभाष चंद्रा को अध्यक्ष पद पर चुना गया था।

Subscribe Now