logo

सांसद विद्युत वरण महतो ने तीसरी बार जमशेदपुर लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, दो केंद्रीय मंत्री साथ में रहे मौजूद


सांसद विद्युत वरण महतो ने तीसरी बार जमशेदपुर लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, दो केंद्रीय मंत्री साथ में रहे मौजूद 
रांची: जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो तीसरी बार अपना नामांकन  पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत कई समर्थक मौजूद रहे।  नामांकन से पूर्व विद्युत वरण महतो ने बोधि मंदिर मैदान में एक जनसभा की।  यहां से वे पैदल चलकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद बाहर आए सांसद विद्युत वरण महतो ने पत्रकारों से कहा कि वह जीत की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। उनके नामांकन पर जनता में काफी उत्साह है और कार्यकताअरं में खुशी का माहौल है। वहीं  केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी की लहर पूरे देश में है उससे यह साफ है कि विद्युत वरण महतो की जीत तय है।  जितना यह साफ है कि कल का सूर्य पूर्व से उदय होगा उतना ही यह साफ है कि विद्युत वरण महतो जमशेदपुर से जीत रहे हैं।

Subscribe Now