BREAKING NEWS

logo

दानापुर में एनडीए के कार्यकर्ताओं की बैठक रामकृपाल यादव बोले- अब वो राजद नहीं रही, 35 साल वहां काम किया हूं


पटना।  दानापुर में एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक की गई। इस बैठक में एनडीए के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पाटलिपुत्र से भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में नीतीश कुमार सफल नेतृत्व कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि याद कीजिए जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बने थे। तब बिहार का क्या हाल था। दूसरे चरण के चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनता ने भारी वोट देकर आशीर्वाद दिया है। इसको लेकर राजद में बेचैनी बढ़ गई है। राजद की जमीन खिसक गई है।वहीं, चुनावी मौसम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री का जांता चलाने वाले वीडियो को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा की जांता पिसने का विडियो दिखाकर बिहार की जनता को गुमहार करने की कोशिश की जा रही है। कौन अमीर है, कौन गरीब। ये हमलोगों से छुपा हुआ नहीं है। 35 साल हमने उन लोगों से साथ ही बिताया है। जनता सब जानती है उसे ठगने का कोई प्रयास नहीं कर सकता। जनता की आंखों पर पट्टी नहीं बंधा हुआ है।
बिहार में जब भी प्रधानमंत्री आते है झूठ बोलते है तेजस्वी यादव के इस बयान को लेकर रामकृपाल ने कहा की हिन्दुस्तान की आजादी के बाद लम्बे अरसे तक ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा है। नरेन्द्र मोदी कभी जनता को धोखा नहीं दिया है। देश की सम्पत्ति को लुटने वाले को जेल में डाला है। प्रधानमंत्री जो बोलते है वह करते है। जनता का आपार समर्थन है। देश ही नहीं दुनिया सम्मान के साथ देखती है। राष्ट्रीय जनता दल नाम बदल गया है। जिस राष्ट्रीय जनता दल का बुनियाद डालने वालो में से एक हम भी थे। वह अब है ही नही।इसका नाम बदलकर अब राष्ट्रीय परिवार दल हो गया है। दस-प्रद्रह साल पहले जो राष्ट्रीय जनता दल लोगो की चिंता करती थी। अब वह ख़त्म हो गया है। अब केवल अपनी और परिवार की चिंता करती है। बैठक में जेडीयू के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक आशा सिन्हा, रवि भूषण उर्फ बेला यादव, भाई सनोज यादव मौजूद रहे।

Subscribe Now