logo

देश में नहीं रहेगा संविधान, बस चलेगा नागपुर का विधान: मनोज झा -नौकरी का मतलब तेजस्वी


देश में नहीं रहेगा संविधान, बस चलेगा नागपुर का विधान:  मनोज झा
-नौकरी का मतलब तेजस्वी

पटना।बिहार में पहले चरण में चुनाव में अब महज दो दिनों का समय शेष रहा गया है। उसके बाद अब इस चुनाव में सभी अधिक मुद्दा संविधान बदले को लेकर उठाया जा रहा है। एक तरफ लालू यादव यह कह रहे हैं कि संविधान बदलने वाले का आंख  निकाल लेंगे तो दूसरी तरफ पीएम मोदी यह कह रहे हैं कि देश के अंदर संविधान बदलने की ताकत किसी के अंदर नहीं है। ऐसे में अब इन तमाम मुद्दों पर राजद के तरफ से पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मोर्चा संभाल लिया है और भाजपा पर जोरदार तंज किया है। मनोज झा ने कहा कि भाजपा के लोग आज भले ही जो भी कह रहे हो लेकिन मोहन भागवत ने 9 बर्ष पहले संविधान की समीक्षा की बात कही थीं। जबकि संविधान में सिर्फ संसोधन किया जा सकता है इसे बदला नहीं जा सकता है। ये का आज भले ही बड़ी -बड़ी बातें कह रहे हैं। लेकिन, ये लोग आरक्षण खत्म करने वाले है इस बात का ख्याल देश की जनता को रखना होगा। ये संविधान नही रहेगा तो देश नही रहेगा और बस नागपुर का विधान रहेगा। इसलिए देश की जनता को संविधान बचाना है।  इसके आगे राजद नेता ने कहा कि इस बार का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। इसलिए  सबको एक साथ आना होगा। हम समानता की बात करते है।  ये उत्पीड़न वाले है और इनको उत्पीड़न पसंद है। जबकि लालू यादव ने जिस किताब का जिक्र किया वो किताब संविधान को नही मानने वाली किताब थी। लालू जी ने बिहार के कोने कोने तक ये बात पहुंचाई थी एक संदेश दिया था।

Subscribe Now